नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन फोनों को कैमरा ब्रांड Leica के साथ साझेदारी में तैयार किया है। हाई-एंड सेगमेंट में उतारे गए इन स्मार्टफोनों की कीमत करीब 90 हजार रुपये से लेकर 1.39 लाख रुपये तक रखी गई है।
Xiaomi 17 के फीचर्स
Xiaomi 17 में 6.3 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यह स्मार्टफोन 3nm आधारित Snapdragon 8 Elite 5th जेनरेशन प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Android 16 आधारित HyperOS दिया गया है।
फोन में 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 6,330mAh बैटरी, 100 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन का वजन 191 ग्राम और मोटाई 8.06 मिमी है। यह 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत क्रमशः 89,999 रुपये और 99,999 रुपये रखी गई है।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
वहीं Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का Hyper RGB OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसमें Xiaomi Field Glass Protection 3.0 और एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है।
यह फोन भी Snapdragon 8 Elite 5th जेनरेशन प्रोसेसर और Android 16 आधारित HyperOS पर चलता है। इसमें 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6,000mAh बैटरी, 90 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 200MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। फोन का वजन 218 ग्राम और मोटाई 8.06 मिमी है।
यह स्मार्टफोन 16GB + 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में काले और सफेद रंग में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है।
कंपनी के अनुसार, जो ग्राहक इस महीने की 17 तारीख से पहले इन स्मार्टफोनों को खरीदेंगे, उन्हें फोटोग्राफी किट मुफ्त दी जाएगी। साथ ही विभिन्न बैंक कार्ड पर विशेष छूट भी उपलब्ध होगी। इन स्मार्टफोनों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167667
Total views : 8195007