भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) शाम 4 बजे अचानक डाउन हो गया। डाउन रिपोर्ट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, एक्स वेबसाइट यूजर्स इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं, वहीं कुछ यूजर्स को ये दिक्कतें एप में आ रही हैं।
डाउन डिटेक्टर के अनुसार, लगभग 64 फीसदी यूजर्स ने वेबसाइट में समस्या रिपोर्ट की है, जबकि 23% यूजर्स ने एप में परेशानी की बात कही है।
वहीं, 13% लोगों का कहना है कि उन्हें लॉगइन या लॉगआउट में दिक्कतें आ रही हैं। भारत में X के डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू और चेन्नई से दर्ज कराई गई हैं।
Author: Deepak Mittal









