सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में एक बड़ी आउटेज देखने को मिल रही है। इसके चलते यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में भी कई यूजर्स ने एक्स के ठीक से काम न करने की शिकायत कर रहे हैं।
इंटरनेट पर वेबसाइट्स के काम करने पर नजर रखने वाली मशहूर साइट डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
डाउनडिटेक्टर पर कई देशों के यूजर्स ने लगातार शिकायतें की हैं। अगर अमेरिका की बात करें तो स्थानीय समयानुसार सुबह के 10:25 तक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने शिकायतें दर्ज की हैं।
वहीं भारत में स्थानीय समयानुसार शाम 7:44 तक 1,400 यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की। फ्रांस में स्थानीय समयानुसार 4:35 तक 3,500 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243803
Total views : 8292872