निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111
बिल्हा- हरियाली तीज महिलाओं के लिए सावन में एक अत्यंत ही खास त्यौहार होता है जो कि सावन मास के शुक्ल पक्ष की तीज को मनाया जाता है। एक दिन पूर्व महिलाओं के द्वारा मेहंदी लगाने के साथ ही साज सिंगार किया जाता है एवं सिंधारा उत्सव मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बिल्हा अग्रवाल महिला समिति द्वारा 16 जुलाई बुधवार को मीटिंग की गई। जिसमें तय किया गया कि श्री राणी सती दादी मंदिर में 26 जुलाई को सिंधारा उत्सव मनाया जाएगा उसके पश्चात 27 जुलाई को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा उसके पश्चात् झूला झूलने का कार्यक्रम श्री अग्रसेन भवन में किया जाएगा।
इस मीटिंग को सफल बनाने में अध्यक्ष उमा केडिया, नीतू अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, संगीता, चंदा गर्ग, कृति अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, ममता मित्तल, मधुलिका गुप्ता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
महिला समिति के द्वारा दिव्यांश शर्मा पुत्र श्रीमती राखी शर्मा जो कि किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं उसे आर्थिक सहायता प्रदान की गई एवं शिवानी शर्मा पति स्वर्गीय शिवा शर्मा को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163377
Total views : 8188217