महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बीती रात भटगांव विधानसभा क्षेत्र के समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता और महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार जनहित में कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दे रही है। मंत्री रजवाड़े ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment