Wife रितिका सजदेह ने बेटे को दिया जन्म…रोहित शर्मा दूसरी बार बने पापा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Rohit Sharma-Ritika Sajdeh Blessed With Bbay Boy: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह दूसरी बार पापा-मम्मी बन गए हैं. रितिका ने शुक्रवार की रात बेटे को जन्म दिया है. हालांकि, खुद कप्तान या उनके परिवार ने अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मगर, सोशल मीडिया पर फैंस हिटमैन को दूसरी बार पापा बनने के लिए बधाई देते दिख रहे हैं.

रोहित-रितिका फिर बने मम्मी-पापा 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनके परिवार के लिए खुशियों का पल है, क्योंकि रितिका सजदेह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. हालांकि, अभी तक रोहित ने खुद इस बात की जानकारी नहीं दी है. यही वजह है कि फैंस को अभी हिटमैन के बेटे का नाम जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. रोहित और रितिका की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है और उसका जन्म 2018 में हुआ था.

इस कपल ने लंबे समय तक रितिका की प्रेग्नेंसी को न्यूज को छिपाकर रखने रखा था. लेकिन, फिर हाल ही में पर्थ में पहले टेस्ट में रोहित के पार्टिसिपेशन की चर्चा के बीच ही ये खबर सभी के सामने आई.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा पत्नी रितिका की प्रेग्नेंसी की वजह से ही अब तक ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना नहीं हुए हैं. उन्होने भले ही ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस सेशन मिस किए हो, लेकिन उन्हें मुंबई में ट्रेनिंग करते देखा गया. बताया जा रहा था कि पत्नी रितिका की प्रेग्नेंसी की वजह से वह पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं.

हालांकि, फिलहाल रोहित शर्मा एंड फैमिली बच्चे के जन्म की खुशी का जश्न मना रहे होंगे. यह देखना बाकी है कि क्या भारतीय कप्तान श्रृंखला के शुरुआती मैच के लिए समय पर टीम में शामिल होंगे या नहीं. 22 नवंबर से पर्थ टेस्ट मैच खेला जाना है और इसमें अभी लगभग एक सप्ताह का समय है. ऐसे में रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित पर्थ टेस्ट के लिए टीम से जुड़ सकते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *