किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज? केजरीवाल का इस्तीफा आज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Delhi Next CM: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर सस्पेंस सोमवार को भी बरकरार रहा. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बीच बैठकें हुईं और नामों पर विचार करने के लिए आप की शीर्ष निर्णय लेने वाली समिति की बैठक हुई. अब सभी की निगाहें आज यानी मंगलवार को सुबह 11.30 बजे होने वाली AAP विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम  आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति के बाद केजरीवाल शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे. इसके साथ ही विधायक दल की ओर से प्रस्तावित नए सीएम का नाम भी एलजी को सौंप दिया जाएगा. अभी ये स्पष्ट नहीं है कि विधायक दल का नया नेता केजरीवाल के साथ आएगा या बाद में दावा पेश करेगा. सीएम के इस्तीफा देने के बाद, पूरे मंत्रिमंडल को भी ऐसा ही करना होगा.

विधायक दल का नेता चुनेगा नया मंत्रिपरिषद

विधायक दल का नया नेता नए मंत्रिपरिषद का चयन करेगा, जो पद की शपथ लेंगे. इसके बाद नए नेता को सदन में बहुमत साबित करना होगा. AAP के एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में एक सप्ताह लग सकता है.
ये घटनाक्रम केजरीवाल की ओर से रविवार को अप्रत्याशित रूप से की गई घोषणा के कारण हुआ कि वे इस्तीफा देंगे.

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’ नहीं देते, तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि पार्टी का कोई अन्य सदस्य सीएम का पद संभालेगा.

लोगों से पार्टी को वोट देने के लिए कहने के साथ केजरीवाल ने ‘ईमानदारी’ कार्ड खेलते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की थीम भी तय कर दी. उन्होंने नवंबर में महाराष्ट्र के साथ-साथ समय से पहले चुनाव कराने की मांग की, लेकिन विधानसभा भंग करने की मांग नहीं की, जिससे यह संकेत मिला है कि AAP लंबा कैंपेन चलाएगी.

चुनाव आयोग के सूत्रों ने वैसे भी संकेत दिया है कि समय से पहले चुनाव संभव नहीं हैं क्योंकि मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है.

दिल्ली के अगले सीएम की रेस में कौन-कौन?

केजरीवाल सरकार की ताकतवर मंत्री आतिशी, मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अलावा सौरभ भारद्वाज, कैलाश गौतम और गोपाल राय जैसे मंत्रियों के नामों की खूब चर्चा है…कयासों और चर्चाओं के बीच सबसे प्रबल दावेदारी आतिशी की मानी जा रही है…कहा जा रहा है कि केजरीवाल के बाद उनकी मंत्री आतिशी राजधानी की सत्ता पर काबिज हो सकती हैं…इसके पीछे मजबूत कारण भी बताया जा रहा है.

केजरीवाल कैबिनेट की सबसे विश्वसनीय मंत्री आतिशी के जिम्मे कई खास मंत्रालय हैं…पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे के बाद उनके हिस्से शिक्षा मंत्रालय भी आ गया था, इसके अलावा वह जल मंत्रालय भी संभाल रही हैं…वो PWD, राजस्व, योजना और वित्त विभाग भी देख रही हैं.

आतिशी के नाम की चर्चा इसलिए भी ज्यादा चल रही है क्योंकि अभी हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम के विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए केजरीवाल ने जेल से उनके ही नाम की सिफारिश की थी और एलजी को पत्र लिखकर आतिशी को ये हक देने की मांग की थी…हालांकि केजरीवाल की यह सिफारिश खारिज कर दी गई थी…आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आतिशी पर भरोसा इस कदर है कि पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया जिस आवास में रहते हैं वह आतिशी के नाम पर है…अगर आतिशी सीएम बनती हैं तो वो दिल्ली की तीसरी महिला सीएम हो सकती हैं…इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *