मां-दादी काम में व्यस्त थीं, उधर आवारा कुत्तों ने मासूम को नोचकर मार डाला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संभल (यूपी): संभल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। मां और दादी के साथ खेत से चारा लेने गई बच्ची को अकेला पाकर कुत्तों ने घेर लिया और नोच-नोचकर मार डाला। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक बच्ची की एक बांह कुत्ते काटकर अलग कर चुके थे।

घटना हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के पोटा गांव की है। गांव निवासी विनोद की 9 साल की बेटी रिया गौतम अपनी मां और दादी के साथ खेत में चारा लेने गई थी। मां और दादी चारा इकट्ठा करने में व्यस्त हो गईं, जबकि रिया पास ही इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान शमशान के पास पहले से घूम रहे 15 से 20 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को बुरी तरह नोच चुके थे और उसकी एक बांह काटकर ले गए थे। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई तरुण ने बताया कि पिछले छह महीनों से गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है। पहले भी कई लोगों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं, एएसपी आलोक भाटी ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *