
जे के मिश्र : बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। उन्होंने नकली नोट उड़ाकर और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चैतन्य टेक्नो स्कूल और महर्षि यूनिवर्सिटी में चल रहे डीएलएड पाठ्यक्रम में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिन पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले इन गड़बड़ियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने घंटों तक धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
अधिकारियों के समझाने और जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो वे और भी बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179855
Total views : 8211090