जब बच्चों ने संभाली सड़कों की लड़ाई!” – कांकेर में सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन से मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


गड्ढों में तब्दील सड़क से तंग आए ग्रामीण और स्कूली बच्चे सड़क पर उतरे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिलाया मरम्मत का भरोसा


कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। गोण्डाहुर पीव्ही 53-54 मार्ग पर ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों ने भी हाथ में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गोण्डाहुर मिडिल स्कूल और पीव्ही 53-54 मिडिल स्कूल के छात्रों ने सड़क की हालत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब स्कूल जाना भी किसी जंग से कम नहीं रहा — हर दिन गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि पखांजूर से राजनांदगांव और मानपुर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। बरसात के मौसम में तो हालत और भी बदतर हो जाती है, जिससे गांव के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।

सूचना मिलते ही गोण्डाहुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण और बच्चे शांत होकर लौट गए। लेकिन लोगों का कहना है कि अगर वादा पूरा नहीं हुआ, तो वे दोबारा सड़क पर उतरेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *