इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ नाम से एक नया सिक्योरिटी फीचर पेश करने का ऐलान किया है, जिसका मकसद हैकिंग और साइबर क्राइम से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा देना है। यह नया फीचर iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर एक ऑप्शनल सिक्योरिटी मोड होगा, जिसे ऑन करते ही अकाउंट पर एक साथ कई सख्त सुरक्षा और प्राइवेसी रेस्ट्रिक्शन लागू हो जाएंगे। WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस नए अपडेट की जानकारी साझा की है।
क्या करेगा ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ फीचर
इस मोड को इनेबल करने के बाद WhatsApp पर कई संवेदनशील एक्सेस अपने आप बंद हो जाएंगे। इसमें मीडिया फाइल्स का ऑटो डाउनलोड, OTP से जुड़ा एक्सेस, माइक्रोफोन और अन्य जरूरी परमिशन शामिल हैं। खास बात यह है कि यूजर्स को अलग-अलग सेटिंग्स ऑन करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि एक क्लिक में ही सभी जरूरी सिक्योरिटी कंट्रोल्स एक्टिव हो जाएंगे।
कैसे करें फीचर को ऑन
इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को WhatsApp की Settings में जाना होगा।
इसके बाद Privacy > Advanced पर जाकर Strict Account Settings को ऑन करना होगा।
हालांकि, यह फीचर सिर्फ प्राइमरी डिवाइस से ही इनेबल किया जा सकेगा। डेस्कटॉप, वेब या लिंक्ड डिवाइस से इसे ऑन करने का विकल्प नहीं मिलेगा।
क्यों जरूरी था यह फीचर
लंबे समय से यूजर्स साइबर अटैक, अकाउंट हैकिंग और फ्रॉड जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने यह फीचर पेश किया है, ताकि यूजर्स अपने अकाउंट और डिवाइस को पहले से ज्यादा सुरक्षित रख सकें।
कंपनी के मुताबिक, यह नया सिक्योरिटी फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा और इससे WhatsApp पर प्राइवेसी और सुरक्षा का स्तर और मजबूत होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8150903
Total views : 8168441