संसद का शीतकालीन सत्र: जगदीप धनकड़ का ज़िक्र कर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 1 दिसंबर से शुरू हो गया है. यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा.

लोकसभा में विपक्ष ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की.

इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारे लगाने लगे थे और स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को दोपहर 12 तक स्थगित कर दिया था.

वहीं, राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया.

शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें होंगी. सरकार इस सत्र में 13 महत्वपूर्ण बिल पेश करने की योजना बना रही है, जिनमें आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े विधेयक शामिल हैं.

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विशेष रूप से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर हमलावर हैं.

विपक्ष बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) की मौत और उन पर बढ़ते काम के दबाव जैसे मुद्दे भी उठा सकता है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अत्यधिक काम के दबाव के चलते देश के कई इलाकों में बीएलओ ने आत्महत्याएं की है.

सत्र में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके, नेशनल हेराल्ड केस में राहुल और सोनिया गांधी से जुड़ी नई एफआईआर, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण, नए लेबर लॉ और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर भी विपक्ष बहस कर सकता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *