Weather Update: यूपी-बिहार सहित इन 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। कई जगहों पर बारिश हो रही है। इस बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। 19, 22 और 23 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ओडिशा और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज बिहार में भारी बारिश हो सकती है। 19-20 जून को झारखंड में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 19-24 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

24 जून तक यहां जारी रहेगी बारिश:
मौसम विभाग का कहना है कि 19-24 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 22 को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद तो 20-23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री:
उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने के बाद भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पहुंच गया, जो 13 जून की अपनी सामान्य तिथि से पांच दिन देरी से पहुंचा। अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का पूर्वानुमान है। कुल मिलाकर यूपी में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

दिल्ली में भी बारिश की संभावना:
दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। राज्य में मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment