“हमें पता था कि भारत के खिलाफ 200 रन भी सुरक्षित नहीं होते” : मिचेल सेंटनर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विशाखापत्तनम: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ एसीए–वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 50 रन की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज में अपना जीत का खाता खोला। मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम को पहले से अंदाजा था कि भारत के खिलाफ 200 रन का स्कोर भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 215 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के बाद सेंटनर ने कहा, “यह मुकाबला शानदार रहा। पावरप्ले में हमने जिस तरह की शुरुआत की, वह कुछ वैसी ही थी जैसी भारत अक्सर हमारे खिलाफ करता रहा है। हमने अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन हमें पता था कि भारत के खिलाफ 200 रन भी सुरक्षित नहीं होते।”

उन्होंने बताया कि पिछले मैच के अनुभव को देखते हुए टीम ने रक्षात्मक रवैया अपनाने के बजाय आक्रामक क्रिकेट खेलने का फैसला किया। सेंटनर ने कहा, “150–160 रन बनाकर दबाव में जाने की बजाय हमें आक्रामक खेल दिखाना था। पावरप्ले में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर जिस तरह हमला बोला, उसी से मजबूत स्कोर की नींव पड़ी। बीच के ओवरों में कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन अच्छी शुरुआत के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।”

कीवी कप्तान ने अंत के ओवरों में डेरिल मिचेल और जैकरी फॉल्क्स की बल्लेबाजी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार फिनिश देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी सेंटनर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह सीरीज विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है। “7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। भारत में, भारत के खिलाफ खेलना हमारी तैयारी के लिए सबसे बेहतर मौका है। हमारा फोकस योजनाओं को साफ करने और खिलाड़ियों की भूमिकाएं तय करने पर है,” सेंटनर ने कहा।

पिच को लेकर उन्होंने बताया कि शुरुआत में विकेट सपाट था और ज्यादा स्पिन नहीं मिल रही थी, लेकिन धीमी गेंदों पर सीम और स्पिन दोनों का असर दिखा। सेंटनर के मुताबिक, ऐसे विकेट पर साझेदारियां बेहद अहम हो जाती हैं और शुरुआती विकेट मिलने पर स्पिनरों का काम आसान हो जाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *