जनपद पंचायत की भवन से टपक रहा पानी…करेंट का खतरा, कर्मचारियों की जान सांसत में…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली- मुंगेली कलेक्टर कार्यालय के ठीक सामने जनपद पंचायत का भी दफ्तर हैं, इस जनपद पंचायत कार्यालय के दीवारों और छत में पानी का रिसाव स्पष्ट देखा जा सकता हैं।

बारिश होते ही जनपद पंचायत कार्यालय के कई कमरों की दीवारों और छतों में पानी का रिसाव तो होता हैं साथ ही कुछ कमरों में पानी भी टपक रहा है ,जिससे जनपद पंचायत के कर्मचारियों को कार्य संपादन में बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही छत से पानी का सीपेज और पानी टपकने से करेंट का खतरा और बढ़ गया हैं।

जनपद पंचायत कार्यालय भवन के कई कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके है, बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है। जिसके कारण यहां के स्टॉफ़ के साथ साथ यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कब उन पर छत का प्लास्टर गिर जाए या करेंट आ जाये इसका भी डर बना रहता है।

बारिश में छत से पानी टपकने के कारण कमरा पानी-पानी हो जाता हैं और वहाँ मौजूद फाइलों या दस्तावेजों के गीले होने की संभावना बनी रहती है।

ऐसी स्थिति में अगर किसी प्रकार की अनहोनी होती है ,गिला हो जाने से दस्तावेज खराब होते है, या करेंट की मार या छत के प्लास्टर गिरने से कोई गम्भीर हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा..?

आज कमरा पानी पानी हुआ है इससे पहले की किसी और को पानी पानी होना पड़े जिला प्रशासन के अधिकारियो को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिये और तत्काल इस जनपद पंचायत कार्यालय भवन की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो और कर्मचारीगण निर्भय होकर कार्य निष्पादित कर सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *