रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर आगमन राज्य और केंद्र में खास महत्व रखता है। आगडीह हवाई पट्टी पर उनका स्वागत किया गया, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा, “मधेश्वर महादेव की पावन भूमि, गौरवशाली संस्कृति और अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की धरती पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपका आगमन जशपुर के लिए गौरव और प्रेरणा का अविस्मरणीय क्षण है।”
राष्ट्रपति ने तोड़ा नियम, बच्चों से किया संवाद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह से लौटते समय उनका काफिला आकाशवाणी चौक से गुजर रहा था। रास्ते में सड़क किनारे खड़े कुछ बच्चे राष्ट्रपति को देखने के लिए उत्साहित थे।
सुरक्षा नियमों के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला रूट पर कहीं भी नहीं रुकता, लेकिन बच्चों की मासूमियत को देखते हुए राष्ट्रपति ने काफिला रुकवा दिया। इसके बाद राष्ट्रपति उत्साहपूर्वक गाड़ी से उतरीं और सीधे बच्चों और महिलाओं के पास पहुंचीं।
यह नज़ारा न केवल बच्चों के लिए यादगार रहा, बल्कि उपस्थित हर नागरिक के दिल को भी छू गया। राष्ट्रपति का यह आत्मीय व्यवहार उनके सादगी और जनता के प्रति निकटता का परिचायक बना।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8215506
Total views : 8257163