Vivo ने लॉन्च किया Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: Vivo ने मिड-रेंज बजट सेगमेंट में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। माना जा रहा है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेडेड वर्जन है।

कंपनी के अनुसार, फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जबकि 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट लगाया गया है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें IP68 और IP69 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, AI फीचर्स, डुअल नैनो सिम सपोर्ट और 400% वॉल्यूम बूस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। फोन का वजन करीब 219 ग्राम बताया गया है।

कीमत और उपलब्धता
Vivo Y51 Pro 5G को फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 24,999 रुपये और 27,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहां अलग-अलग बैंक कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment