जनदर्शन में ग्रामीणों ने की अवैध शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में आवेदकों ने अपनी मांगों को पूरा करने और समस्याओं के निराकरण की मांग की।


जनदर्शन में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम पैजनिया के ग्रामीणों ने सरपंच वंदना कश्यप के अवैध व कच्ची शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाने, बिरगॉव की दिव्यांग मुकेश कश्यप और पथरिया की दिव्यांग दुवसिया ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, ग्राम नवागॉव घुठेरा के भोजराम साहू ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम कोलिहाडीह के नीलकंठ जांगड़े ने स्वस्थ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ग्राम पंडोतरा के विकास चौहान ने अपनी नानी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम संगवाकापा के माखन साहू ने सड़क निर्माण अंतर्गत अपनी भूमि का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम दामापुर के ग्रामवासियों ने नवीन ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम सम्बलपुर के पंचम यादव ने जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम घोरपुरा के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं संबंधित आवेदन सौंपे और निराकरण की मांग की। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए आवेदकों को आश्वस्त किया गया।

इस दौरान मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *