VIDEO : बिलासपुर में  ज्वेलरी व्यापारी से लूट, धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।


घटना राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास हुई। बदमाशों ने पहले व्यापारी को रोका और कट्टे की नोक पर लूट की। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की और हथियार से सिर पर हमला कर संतोष तिवारी को घायल कर दिया।


हमलावर व्यापारी की कार और ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। भागते समय वे अपनी वैन और मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।


घायल संतोष तिवारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सरकंडा थाना पुलिस व विशेष टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *