
मुंगेली- विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल ने आज क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अनुविभागीय अधिकारी पथरिया को ज्ञापन सौंपा है।
इस विषय में विहिप-बजरंग दल के जिला सह सयोंजक सरगांव ब्रजेश शर्मा ने दिए गए ज्ञापन का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके संगठन द्वारा निरतंर गौ सेवा , समाज सेवा का कार्य किया जाता है। मेन रोड में भारी संख्या में गौ वंश घूम रही है हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद निराश्रित गौ वंश को रोड से हटाया नही जा रहा है।

जिससे आये दिन गौ वंश के साथ साथ नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहे और जान मान की हानि हो रही। इससे पहले कोई बड़ी अनहोनी हो उन्हें रोड से हटाकर सुरक्षित स्थान रखा जाए।

वहीं मनियारी से रामबोड रोड , धमनी रोड, लोहदा मोड़ से लोहदा रोड, अत्याधिक खराब हो जाने के कारण स्कूल और कॉलेज आने वाले छात्र छात्राओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना सर पे मंडरा रहा अतःइसमें संज्ञान लेते हुये पैचिंग कर रोड बनवाने का कार्य जल्दी ही पूर्ण करें।
वही एक अन्य आवेदन में श्मशान भूमि सरगांव में गंदा पानी के जमा होने के समस्या की शिकायत की गई है । जंहा तालाब नुमा गन्दा पानी के जमा होने से कई बीमारियां घर कर रही।

रास्ते मे इसके चलते अर्थी ले जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा सरगांव में श्मशान जाने का एक ही रास्ता है अतएव इसपे भी ध्यानाकर्षण करें।
ज्ञापन देने वालों में ब्रजेश शर्मा, दुर्गेश वर्मा, अमित कौशिक, अजय साहू, विनोद भारती गोस्वमी सहित अन्य कार्यकता उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188559
Total views : 8222924