रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वन्देमातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस वर्ष यह गीत अपने 150 साल पूरे कर रहा है। वन्देमातरम की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर 7 नवंबर 1875 को की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसे देशवासियों के लिए ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी ने लिखा कि वन्देमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाया जा रहा है, जो कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत करता रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इस विशेष अवसर पर सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली में एक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण वन्देमातरम् का सामूहिक गायन होगा। मुख्यमंत्री साय ने भी इस उत्सव में भाग लेकर इस राष्ट्रीय धरोहर को सम्मानित किया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8181010
Total views : 8212666