स्कूल भवन की मांग को लेकर बवाल, 6 अधिकारी दो घंटे तक बंधक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार: जिले के पलारी ब्लॉक से प्रशासन को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम तमोरी में नए स्कूल भवन की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने निरीक्षण पर पहुंचे जिला पंचायत व जनपद के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को बंधक बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि जिन अधिकारियों को बंधक बनाया गया, उन्हें उसी जर्जर स्कूल भवन में बंद किया गया, जिसे प्रशासन पहले ही ‘खतरनाक’ घोषित कर चुका है।

जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसआईआर (SIR) की सुनवाई के लिए पहुंचे दल को घेर लिया। इस दल में जनपद पंचायत अधिकारी एम.के. कुजुर, सहायक अभियंता गुलशन कुमार गायकवाड़, दो शिक्षक और एक रोजगार सहायक शामिल थे। ग्रामीणों ने सभी को स्कूल के भीतर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।

बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजय गुहे द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि स्कूल का मौजूदा भवन बेहद कमजोर है और इसे कभी भी गिराया जा सकता है। इसके बावजूद नए भवन के निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई या समयसीमा तय नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन पुराने भवन को तोड़ने का आदेश तो देता है, लेकिन बच्चों के लिए नए और सुरक्षित स्कूल भवन के निर्माण को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने यह कठोर कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment