UP Rains: उत्तर भारत में मॉनसून की एंट्री से पहले बारिश, यूपी समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल; गर्मी से मिलेगी राहत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

UP Rains, Weather Update 4 June: इस साल देश में समय से काफी पहले ही मॉनसून की दस्तक हो गई है। दक्षिण के राज्यों में मॉनसून की वजह से झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन उत्तर भारत में मॉनसून के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

इस बीच, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जिसमें से मेघालय में काफी ज्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चार जून के बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इसमें चार जून को मेघालय में बहुत अधिक बारिश होगी। पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में सात दिनों तक बारिश जारी रहेगी। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में चार से आठ जून, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में चार और पांच जूनको तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। बिहार में चार जून को भारी बारिश होगी।

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में चार जून को बारिश होगी। इसके अलावा, कई जगह आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में चार जून को 70 की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में सात से नौ जून के बीच धूलभरी आंधी चलने वाली है।

दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, माहे, तटीय कर्नाटक में चार जून को भारी बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और इंटीरियर कर्नाटक में चार से आठ जून के बीच बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। हालांकि, अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। ओडिशा में पांच और छह जून, पश्चिमी राजस्थान में सात से नौ जून के बीच हीटवेव चल सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में चार जून को हॉट एंड ह्रयमिड वेदर रहने वाला है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

May 2026
S M T W T F S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Comment