कोरबा: अविवाहित युवती ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा भेजे गए मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के बैकुंठपुर बरबसपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव और चोटिया क्षेत्र की युवती की जान-पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। मोहन साइकिल रिपेयरिंग का काम करता है और युवती किसी काम से उनके पास गई थी। दोस्ती जल्द ही प्रेम में बदल गई और दोनों अपने घरों से भागकर कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे।
यहाँ दोनों बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा के बाद युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। युवती ने आठवीं पास है और समय-समय पर मजदूरी का काम करती है। मोहन यादव भी आठवीं पास है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बिना शादी के बच्चा होने के बाद दोनों के सामने कानूनी कार्रवाई का भी सामना हो सकता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8173361
Total views : 8202690