जे. के. मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स 24×7 इन.in बिलासपुर
बिलासपुर।
केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं राज्य कर्मचारियों से जुड़ी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने आज संयुक्त रूप से ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रांतीय निकाय के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा एवं मुख्य संरक्षक पी.आर. यादव के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शनकारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग प्रांगण में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए रैली निकाल कर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

संघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए।
शिक्षकों के विसंगति पूर्ण युक्तिकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
केंद्रीय एवं विभाजित मध्यप्रदेश की तर्ज पर 300 दिन का अवकाश नगदीकरण लागू किया जाए।
वेतन विसंगति निवारण समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
सभी संवर्ग के कर्मचारियों को सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान दिया जाए।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।
संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।
मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
श्रम सम्मान निधि के भुगतान आदेश पुनः जारी किए जाएं।
अनुकंपा नियुक्ति से आए लिपिकों की कौशल परीक्षा की प्रक्रिया पूर्ववत कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से कराई जाए।
नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर कर्मचारी/अधिकारी की मृत्यु होने पर भी अनुग्रह अनुदान भुगतान की व्यवस्था की जाए।
कर्मचारी संघों को स्थाई मान्यता दी जाए।
संघ के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव एवं सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वादे के अनुरूप केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं देने से राज्य के कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। केंद्र व मध्यप्रदेश के कर्मचारी वर्तमान में 55% महंगाई भत्ता पा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
जी.आर. चंद्रा, पी.आर. यादव, पवन शर्मा, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, ओम त्रिपाठी, राजेश टंडन, महेंद्र तिवारी, दुर्गेश साहू, हिमाचल साहू, चंद्रशेखर यादव, राजकुमार कोरी, श्रीपाल सिंह, राजेश्वर वस्त्रकार, रामजी ध्रुव, अनिल मिश्रा, रोहित भांगे, वकार अहमद, शशांक वर्मा, चंद्र प्रकाश साहू, मनीष तिवारी, लता वॉशिंग, बिना दीक्षित, गीता कुर्रे, शेफाली पांडे, दीप्ति बाजपेई, पूनम सिंह, संतोषी यादव, मधुसूद, प्रमोद निकुंज, सीमा वर्मा, सिलवंती एक्का, श्वेता गंधर्व, सुनीता सिंह।
पेंशनर संगठन से शामिल हुए:
राजकुमार मिश्रा, आर.पी. सिंह, राजीव कस्तूरे, ललित पांडे, अशोक भार्गव, अश्वनी मिश्रा, डी.एल. डहरिया, विनोद यादव, राजेंद्र गुप्ता आदि।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156902
Total views : 8178152