रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों को साझा किया।
केंद्रीय मंत्री अठावले ने छत्तीसगढ़ सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय और प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि केंद्र एवं राज्य मिलकर समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217105
Total views : 8259111