मोदीजी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर राष्ट्र की ओर अग्रसर: क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से प्रगति कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने पत्रकारों से बातचीत में जीएसटी क्रांति, आयकर छूट और कर कानूनों के सरलीकरण जैसे ऐतिहासिक सुधारों की सराहना की, जो देश के 150 करोड़ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने का माध्यम बन रहे हैं।


प्रेस वार्ता में सवन्नी ने कहा कि मोदीजी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ मंत्र कोरोना महामारी के दौरान दिया गया था, जिसने आपदा को अवसर में बदल दिया। यह संकल्प देशभक्ति की अभिव्यक्ति है और भाजपा ने इसे अपना लिया है। अभियान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू होकर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती तक चलेगा।

‘हर घर स्वदेशी’ की भावना से प्रेरित इस अभियान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन और रथ यात्रा जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जिनका उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश को हर भारतीय तक पहुंचाना है।सवन्नी ने पिछले दशक में मोदी सरकार के स्वदेशी प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र में 2014-15 में 1,941 करोड़ रुपये के निर्यात से बढ़कर 2024-25 में यह 23,622 करोड़ रुपये हो गया है। भारत अब बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर होने के बजाय निर्यातक बन चुका है।

इसी तरह, अंतरिक्ष और वैक्सीन क्षेत्र में भी भारत की बढ़ती ताकत दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि देश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहां 17 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न कंपनियां आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक हैं।’न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के सिद्धांत पर चलते हुए आर्थिक सुधारों से गरीब, किसान, महिलाओं और मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है।

सवन्नी ने जीएसटी 2.0 के बाद बाजारों में उत्साह का जिक्र किया, जहां स्वदेशी उत्पादों को लेकर लोगों में विशेष रुचि दिख रही है। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि बिजली बिल हाफ योजना समाप्त होने से उत्पन्न दिक्कतों के बीच सरकार फ्री बिजली के लिए प्रयासरत है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उठाकर लोग बिजली बिल से बच सकते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने को लेकर प्रदेश सरकार ने नई उद्योग नीति लागू की है, जिसमें सोलर प्लांट स्थापना पर जोर दिया जा रहा है।

लोकल लोगों को बढ़ावा देने का उद्देश्य ही इसके केंद्र में है।
प्रेस वार्ता में विधायक पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अभियान के संभाग प्रभारी रामदेव कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, अभियान के जिला प्रभारी रवि शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी, रामशरण यादव तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *