मध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल पास हो गया है। इस बिल में बहुविवाह पर रोक और सभी धर्मों के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का प्रावधान है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में काफी शोरगुल और हंगामे के बीच इसे पास कराया गया। विपक्षी दल कांग्रेस इस बिल के प्रावधानों का कड़ा विरोध कर रही है।
भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही जारी रखते हुए विधेयक को पास घोषित कर दिया।
विपक्ष ने भारी हंगामे के बीच बिल का विरोध किया और कहा कि बिल की विशेष समीक्षा के लिए इस सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए। कांग्रेस बिल का विरोध जताते हुए सदन के वेल में जाकर जमकर नारेबाजी की। विधानसभा अध्यक्ष ने पहले 10 मिनट और बाद में 15 मिनट के लिए किया सदन की कार्यवाही स्थगित की।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242408
Total views : 8291216