दुर्ग में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। जिले के जिला अस्पताल में नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना में 27 वर्षीय पूजा यादव (बजरंग नगर) और 30 वर्षीय किरण यादव (सिकोला भाटा) की जान गई।

सर्जरी टीम की प्रमुख डॉ. उज्जवला देवांगन ने बताया कि ओटी टेबल पर ही दोनों महिलाओं को झटके और अकड़न होने लगी थी। तुरंत उन्हें करीब 200 मीटर दूर स्थित आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन उपचार के दौरान पूजा यादव ने दम तोड़ दिया। किरण यादव को निजी सेंटर ले जाने की कोशिश हो रही थी, तब उनकी भी सांस रुक गई।

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने दोनों की मौत का संभावित कारण ऑपरेशन में इस्तेमाल दवाओं पर प्रतिक्रिया बताया। डॉ. उज्जवला ने भी मौत की वजह के रूप में दवा के रिएक्शन की आशंका जताई।

परिजन, जिन्होंने महिलाओं को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया था, इस हादसे से सदमे में हैं। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *