बिलासपुर में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप, दो लोग गंभीर घायल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में आज देर शाम नहर के पास स्थित तिवारी होटल के सामने अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात हमलावर बिना नंबर की गाड़ी से पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर नाकाबंदी कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *