गांव में दो बड़ी चोरियां… और एक मुखबिर से खुल गया पूरा राज! ट्रैक्टर समेत 8.60 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। छोटे गुमड़ा गांव में पिछले एक महीने में हुई दो बड़ी चोरियों ने पुलिस को परेशान कर रखा था। लेकिन घरघोड़ा थाना पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए इन दोनों मामलों का खुलासा कर दिया है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लगभग 8.60 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद कर ली है, जिसमें बोर पंप, चैनलिंग जालीतार और ट्रैक्टर शामिल है।

पहली वारदात – बोरपंप गायब, सामुदायिक बाड़ी से चोरी

21 जून की रात ग्राम छोटे गुमड़ा के सामुदायिक बाड़ी से अज्ञात चोरों ने बोरपंप मशीन और चैनलिंग जालीतार चुरा ली थी। इस मामले में अरविंद पैंकरा (32 वर्ष) ने 24 जून को थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

दूसरी वारदात – पोल तोड़कर उड़ाई जालीतार

20 जुलाई की रात रोपणी उद्यान, छोटे गुमड़ा से चोरों ने खंभे तोड़कर करीब ₹15,000 मूल्य की 410 चैनलिंग जालीतार चुरा ली। हरि प्रसाद सिदार (61 वर्ष) की शिकायत पर 21 जुलाई को दूसरा केस दर्ज हुआ।

मुखबिर ने दिया सुराग, खुला पूरा रैकेट

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में जांच तेज की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर संदेही निर्मल उरांव को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने दोनों चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. निर्मल उरांव (20 वर्ष), वार्ड 05, घरघोड़ा

  2. शिवा उरांव (19 वर्ष), वार्ड 03, उरांवपारा

  3. सतीष उर्फ बबलू उरांव (21 वर्ष), वार्ड 03, उरांवपारा

  4. पुष्कर एक्का (18 वर्ष 6 माह), वार्ड 03, उरांवपारा

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस सफलता में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक परसमानी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल और प्रहलाद भगत की विशेष भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment