चलती कार से महिला स्वास्थ्य कर्मी को फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भानुप्रतापपुर: Kanker जिले में महिला सुरक्षा को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। Bhanupratappur लौट रही एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को चलती कार से फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना Korer थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार महिला शनिवार को इलाज के लिए कांकेर गई थी और शाम को लौटते समय माकड़ी तिराहा पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें महिला सहित तीन अन्य यात्री सवार हो गए। भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले दो यात्री उतर गए, जिसके बाद कार में महिला अकेली रह गई।

आरोप है कि इसके बाद कार में मौजूद दोनों युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया और खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

जब कार भानबेड़ा इलाके के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल महिला को तुरंत भानबेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। मामले की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *