Tulsi Vivah 2024: विवाह के दिन माता तुलसी का शृंगार कैसे करें? कैसे पहनाएं वस्त्र, जानें मुहूर्त और मंडप बनाने का तरीका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Tulsi Vivah 2024: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है. इसलिए तुलसी के बिना घर का आंगन अधूरा सा लगता है. धार्मिक ग्रंथों में तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है. इसलिए देवउठनी एकादशी के ठीक एक दिन बाद देवी तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से कराया जाता है. इस साल ये पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा. यह दिन बेहद धूमधाम और खास डेकोरेशन के साथ मनाया जाता है. साथ ही, माता तुलसी को सोलह शृंगार से सजाया जाता है. कहा जाता है कि, इस दिन माता तुलसी का विवाह कराने से सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. अगर आप भी तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराना चाहते हैं तो माता के शृंगार और वस्त्र पहनाने के कुछ ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं इन आसान ट्रिक्स के बारे में-

तुलसी विवाह 2024 शुभ मुहूर्त

इस साल कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि 12 नवंबर को शाम 4:04 बजे से लेकर 13 नवंबर को दोपहर 1:01 बजे तक है. यहां पर उदयातिथि के आधार पर कार्तिक शुक्ल द्वादशी ति​थि 13 नवंबर को है, लेकिन इस तिथि का समापन दोपहर में ही हो जा रहा है. सूर्यास्त बाद प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि होगी. ऐसे में 13 नवंबर को तुलसी विवाह नहीं कर सकते हैं. इसलिए 12 नवंबर को तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त शाम 5:29 बजे से है क्योंकि इस समय सूर्यास्त होगा. उसके बाद से तुलसी विवाह की तैयारी शुरू होगी. अंधेरा होने पर देवी तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से किया जाएगा. तुलसी विवाह का शुभ समय शाम 5 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक है.

यदि आप माता तुलसी का विवाह कराना चाहते हैं तो उनके शृंगार से पहले कुछ जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले, तुलसी विवाह से एक दिन पहले ही सूखे और काले पत्तों को छांटकर अलग कर लें. क्योंकि, तुलसी विवाह वाले दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ने की मनाही होती है. इसके बाद विवाह वाले दिन सुबह सबसे पहले तुलसी माता को स्नान कराएं. जब तुलसी के सारे पत्ते अच्छे से साफ हो जाएं तो गमले को भी साफ कर लें. वहीं, यदि कोई भी पुराना प्रसाद या फूल चढ़ा हुआ हो तो उसे हटा दें.

माता तुलसी को वस्त्र पहनाने की ट्रिक

माता तुलसी को स्नान कराने के बाद उनके शृंगार पर फोकस करें. इसके लिए सबसे पहले किसी लहंगे या पेटीकोट को गमले पर पहना दें. हालांकि, आप चाहें तो बाजार से सुंदर घेरदार स्कर्ट भी ला सकती हैं. इसमें लाल, गुलाबी, हरे और पीले रंगों का इस्तेमाल करना अधिक शुभ रहेगा. लुक को थोड़ा और स्पेशल करना चाहती हैं तो एक खाली गमले को उलटा करें और उसके ऊपर तुलसी का गमले रख दें. इससे गमले की हाइट बढ़ जाएगी. अब तुलसी को साड़ी या दुप्पटा पहनाकर दुल्हन की तरह तैयार कर सकती हैं.

दुल्हन बनी तुलसी का ऐसे करें शृंगार

विवाह के दिन तुलसी माता का दुल्हन की तरह सोलह शृंगार किया जाता है. इसके लिए आप तुलसी की टहनियों में लाल चूड़ियां पहना सकती हैं. इसके अलावा मोगरे का गजरा, हार, कमरबंद, बिंदी, बिछिया और सिंदूर जैसी चीजें भी आप आराम से तुलसी माता को पहना सकती हैं. गुलाब के फूल के अलावा बाकी दूसरे फूलों की माला पहनाकर आप तुलसी माता को एकदम दुल्हन वाला लुक दे सकती हैं.

विवाह के मंडप को यूं सजाएं

तुलसी विवाह वाले दिन शादी के लिए खूबसूरत सा मंडप भी बनाकर तैयार किया जाता है. इसके लिए गन्ने और केले के पत्तों का मंडप बनाना काफी शुभ माना जाता है. आप अपनी साड़ियों की मदद से भी सुंदर मंडप तैयार कर सकती हैं. बांस पर साड़ियां लपेटकर एक भव्य मंडप बनाया जा सकता है. इसकी सजावट के लिए आप फूलों की लड़ियां या झालर का इस्तेमाल कर सकती हैं. मंडप में एक खूबसूरत रंगोली बनाना बिल्कुल ना भूलें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *