मुंहासों की छुट्टी तो दाग-धब्बे दूर, त्वचा के लिए ब्यूटी पार्लर से कम नहीं तुलसी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली: हर भारतीय घर में पाई जाने वाली तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व का पौधा नहीं, बल्कि आयुर्वेद का अमूल्य खजाना भी है। आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अनुसार, तुलसी त्वचा संबंधी समस्याओं में बेहद प्रभावी मानी जाती है। मुंहासों, दाग-धब्बों और त्वचा की गंदगी को दूर करने में तुलसी किसी महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट से कम नहीं है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को भीतर से साफ करते हैं। यह खून को शुद्ध कर मुंहासों की जड़ पर असर डालती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करती है। नियमित सेवन से त्वचा स्वस्थ, साफ और चमकदार बनी रहती है।

तुलसी से कैसे पाएं बेदाग त्वचा

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि तुलसी का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जिससे मुंहासे कम होते हैं और नए दाग-धब्बे बनने की संभावना घटती है। इसके लिए 5-7 तुलसी के पत्ते रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

फेस पैक के रूप में तुलसी

8-10 ताजे तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी या शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर धो लें। यह उपाय मुंहासों को कम करता है, दाग हल्के करता है और त्वचा की अतिरिक्त चिकनाई को नियंत्रित करता है। इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

तुलसी चाय और कच्चे पत्तों का लाभ

तुलसी की चाय न सिर्फ तनाव कम करती है, बल्कि तनाव से होने वाले पिंपल्स पर भी असरदार है। 4-5 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर चाय बनाएं और स्वाद के लिए शहद या नींबू मिलाएं। वहीं, सुबह 2-3 ताजे तुलसी के पत्ते चबाने से त्वचा के अंदरूनी संक्रमण कम होते हैं।

सस्ता, प्राकृतिक और असरदार उपाय

विशेषज्ञों का कहना है कि तुलसी का नियमित इस्तेमाल न केवल त्वचा को स्वस्थ रखता है, बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। हालांकि, अगर मुंहासे या दाग-धब्बे गंभीर हों, तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें। साफ-सफाई, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी के साथ तुलसी का सेवन त्वचा की चमक को कई गुना बढ़ा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment