सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए।
यह दुर्घटना अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास, लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि अन्य को निगरानी में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी (बनारस) के लिए रवाना हुई थी। गंगापुर के पास पीछे से आए ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पेड़ से जा भिड़ा।
इलाज के दौरान एक गंभीर रूप से घायल यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169969
Total views : 8198102