VIDEO : ट्रक और यात्री बस पलटी, कई यात्री हुए घायल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा – जिलान्तर्गत तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, एकाएक घटे इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

घटना के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है।


कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, बस में एक युवती भी घायल अवस्था में फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई, दोनों वाहनों के मध्य हुआ टक्कर इतना जोरदार था की दोनों वाहन हादसे के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे, हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए।


घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया, हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जाता हैं कि बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, वहीं चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment