नगर पंचायत गुंडरदेही में निकली गई तिरंगा रैली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वपना माधवानी : ऑपरेशन सिंदूर में  भारतीय सेवा के शौर्य प्रदर्शन के लिए उनको और राष्ट्र को धन्यवाद देने के लिए नगर पंचायत गुंडरदेही में तिरंगा रैली निकाली गई यह तिरंगा रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर बस स्टैंड ,हटरी बाजार होते हुए जनपद पंचायत में जाकर समाप्त हुई। हाथ में तिरंगा झंडा लिए देशभक्ति के गानों के साथ ,भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ यह रैली निकाली गई।

यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक की सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की गई।

इस रैली में प्रमुख रूप से  पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ,एसडीएम प्रतिमा ठाकरे मैडम, तहसीलदार कोमल ध्रुव, जनपद सीईओ  महेंद्र कुमार जांगड़े ,नगर पंचायत सीएमओ किरण पटेल मैडम, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे जिला , नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर,पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य गुलशन साहू, महामंत्री सौरभ चोपड़ा, नगर पंचायत के पार्षद गण शैल महोबिया , पूजा बिंझेकर ,रोम लाल यादव, संतोष नेताम,फैज बख्श,सेवक महिपाल,पूर्व पार्षद टीकु निषाद, दुष्यंत सोनवानी ,छगन सोनकर, रविकांत सोनकर, सतीश महोबिया जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी नगर, पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य  नागरिक शामिल हुए। इस प्रकार यह तिरंगा रैली का कार्यक्रम देशभक्ति भी भावना से ओत प्रोत रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *