निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- आम जनों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं मार्गदर्शन में आजादी के अमृतकाल को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा एकदिवसीय भव्य तिरंगा यात्रा व बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक की अगुवाई में उक्त तिरंगा यात्रा व बाईक रैली आयोजित की गई है।तिरंगा यात्रा दोपहर 3:00 बजे से मनियारी चौक सल्फा से प्रारंभ होकर ग्राम धमनी,ककेड़ी,रमतला,खरसोला, बावली, भाटापारा ,बिदबिदा व सांवा होते हुए सरगांव बस स्टैंड परिसर में समाप्त होगी।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन जन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, मोर तिरंगा मोर अभिमान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना व युवाओं एवं नागरिकों को आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी क्षणों से जोड़ना है।
भाजपा मंडल सरगांव के अध्यक्ष पोषण यादव, महामंत्री द्वय अनिल दुबे ,पंकज वर्मा ने सभी राष्ट्र प्रेमियों, युवाओं ,कार्यकर्ताओं, एवं संगठन से जुड़े साथियों से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा व बाइक रैली में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाते हुए राष्ट्र गौरव में अपना योगदान प्रदान करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179604
Total views : 8210744