देशप्रेम की भावना से होने सरोबार ,नगर पंचायत सरगांव में तिरंगा यात्रा आज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन आज आयोजित किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया की तिरंगा यात्रा हेतु नगर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय हिंदी व अंग्रेजी माध्यम,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (कन्या), सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव,के प्राचार्यो को विद्यालय के छात्र-छात्राओं जो कक्षा आठवीं से कक्षा 12वीं तक अध्यनरत है की उपस्थिति तिरंगा यात्रा हेतु सुनिश्चित किए जाने कहा गया है।

उक्त तिरंगा यात्रा दोपहर 12.30 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाएगी जिसका समापन सरगांव बस स्टैंड परिसर में किया जाएगा जंहा विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों ,छात्र-छात्राओं ,व आमजनों में देश के प्रति प्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जगाना है


नगर पंचायत सरगांव के युवा,जागरूक और राष्ट्रभक्त अध्यक्ष परमानन्द साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा में समिल्लित होकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम अपनी भावनाओं से आम जनमानस को देशभक्ति के रंग में रंगकर माँ भारती के चरणों और तिरंगे के प्रति अभिमान व्यक्त करें।

तिरंगा यात्रा में हर हाथ मे तिरंगा न केवल तिरंगा अपितु आपकी देश के प्रति सच्चे लगाव और आन बान शान तिरंगे के प्रति सम्मान को गगनचुंबी उद्घोष के साथ निश्चित ही माँ भारती के चरणों में अपने प्रेम को अभिव्यक्त करेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *