बालोद, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का आयोजन 05 अक्टूबर 2024 को विरांगना रानी दुर्गावती के 500वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव स्मृति का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा ने बताया कि जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान का जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम पर विभिन्न आयोजन कर पुरूस्कार वितरण भी किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत संदस्य होरी लाल रावटे, मुख्य अभ्यागत पूर्व महामंत्री अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केन्द्रीय महासभा टेकराम भण्डारी, तथा विशिष्ट अतिथि कृष्णा साहू सहित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था डौण्डीलोहारा के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित थे,
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243541
Total views : 8292557