छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक के पद पर प्रेम कुमार को पदस्थ किया गया है। यह आदेश राज्यपाल के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रशासन के अवर सचिव डी.आर. चंद्रवंशी द्वारा जारी किया गया है।
वर्तमान में प्रेम कुमार इको टूरिज्म तथा वन्य प्राणी प्रबंधन एवं योजना के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
इसके अलावा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के कार्यकारी संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है।

संजीता गुप्ता के कार्यकारी संचालक पद पर पदभार ग्रहण करने के दिन से भारतीय वन सेवा वेतन नियम, 2016 के नियम 12 के तहत यह पद असंगवर्गीय होने के बावजूद भारतीय वन सेवा के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के संवर्गीय पद के समकक्ष प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी में माना जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155956
Total views : 8176591