आगामी निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में आगामी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी हेतु जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नाम निर्देशन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि निर्वाचन की सूचना से आठवें दिवस तक नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे। इसके पश्चात प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की सवींक्षा की जाएगी। नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने सभी आरओ एवं एआरओ को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिए।


अपर कलेक्टर जी.एल. यादव ने नाम निर्देशन की वैधता को सघनता से जांचने के निर्देश दिए। संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होना चाहिए।

एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सावधानी एवं सतर्कता बरतने, एसडीएम पथरिया भरोसा राम ठाकुर ने निर्वाचन नामावली से अभ्यर्थी व प्रस्तावक के निर्वाचन क्रमांक की जांच त्रुटिरहित करने, एसडीएम पार्वती पटेल ने गत निर्वाचन के अनुभवों को इस निर्वाचन में उपयोग करते हुए त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने नाम निर्देशन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरओ, एआरओ, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय सोनी, जयमंगल सिंह ध्रुव, चंद्रशेखर उपाध्याय, राघवेंद्र सोनी, मोहन उपाध्याय मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *