ई-निविदा प्रक्रिया से रेत खदान आबंटन हेतु एम.एस.टी.सी. पोर्टल का प्रशिक्षण 13 अक्टूबर को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली// कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) मुंगेली द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में रेत खदानों के ई-निविदा (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया से आबंटन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जल संसाधन विभाग बिलासपुर के प्रार्थना सभा भवन में 13 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे आयोजित किया जाएगा।


खनिज अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खनिज विभाग अंतर्गत गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन अब ई-नीलामी प्रक्रिया से किया जाएगा। इसके तहत निविदा जारी करना, भाग लेने हेतु पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अहर्ता एवं लॉटरी प्रक्रिया जैसी सभी गतिविधियां अब ऑनलाइन एम.एस.टी.सी. पोर्टल के माध्यम से होंगी।

प्रशिक्षण में इच्छुक बोलीकर्ताओं को ई-नीलामी से जुड़ी तमाम प्रक्रिया जैसे कि निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने के लिए बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन आदि पोर्टल के माध्यम से होने वाली समस्त जानकारी बताई जायेगी। रेत खदान के इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *