रायपुर: Vishnu Deo Sai से गुरुवार को विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में Chhattisgarh State Judicial Academy के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को न्यायिक सेवा में चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ है और आने वाले समय में आप सभी के कंधों पर समाज तथा न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु न्यायाधीश निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अधिकारों की रक्षा करने और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।
इस दौरान विधि विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सांवत और न्यायिक अकादमी की संचालक निधि शर्मा तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218747
Total views : 8261254