बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनों का संचालन आगामी दिनों में प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के चलते 10 ट्रेनों को रद्द, 30 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) और 2 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करने का फैसला लिया है।
यह कार्य 3 मई से 22 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें 24 मई 2026 तक रद्द रहेंगी। इससे झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों लिया गया ब्लॉक?
रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन एक अहम जंक्शन है जहां कई ट्रेनों का ठहराव और प्रारंभिक मेंटेनेंस कार्य होता है। लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन निर्माण के लिए ब्लॉक लिया गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों की सफाई, संचालन और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।
प्रमुख रद्द ट्रेनें
रद्द की गई प्रमुख गाड़ियों में शामिल हैं:
-
Tatanagar–Netaji Subhas Chandra Bose Itwari Express
-
Dongargarh–Gondia Passenger
-
Gondia–Netaji Subhas Chandra Bose Itwari Passenger
-
Netaji Subhas Chandra Bose Itwari–Balaghat Passenger
(अन्य रद्द ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्री आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या स्टेशन से संपर्क करें।)
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
-
2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को रीवा से रवाना होने वाली Rewa–Netaji Subhas Chandra Bose Itwari Express अब जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट होकर इतवारी पहुंचेगी।
-
3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को इतवारी से रवाना होने वाली Netaji Subhas Chandra Bose Itwari–Rewa Express भी बदले हुए मार्ग से जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट होकर रीवा जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8158846
Total views : 8181302