रायपुर: राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के वक्त बुजुर्ग घर में अकेले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग का बेटा घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर बाजार गया हुआ था। इसी दौरान चालू रूम हीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पूरे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आए बुजुर्ग खुद को बचाने में असहाय हो गए।
घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। जब तक दरवाजा खोला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बुजुर्ग की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के सटीक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8218416
Total views : 8260791