Maharashtra में दर्दनाक हादसा : बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 8 लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई।महाराष्ट्र में जालना-बीड मार्ग पर शाहगढ़ गांव के पास शुक्रवार को राज्य परिवहन निगम की बस और ट्रक में टक्कर होने से छह बस यात्रियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब अंबेजोगाई डिपो की बस जालना की ओर जा रही थी और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। छह यात्रियों और ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल यात्रियों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें अंबाड और जालना के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन रुक गया। शवों को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में राज्य परिवहन निगम के बस चालक बंडू बरगाजे की मौत पर भी दुख व्यक्त किया।

जिला सर्जन डॉ. राजेंद्र पाटिल ने बताया कि 16 घायलों में से नौ को जालना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बाकी सात यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अंबाड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संरक्षक मंत्री मुंडे ने पुलिस अधिकारियों से दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद जालना जिला प्रशासन को फोन पर घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *