विश्व आदिवासी दिवस के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा यातायात डाय वर्शन प्लान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम विश्व आदिवासी दिवस जिले में मनाया जायेगा । जिसके तहत रतलाम शहर का मुख्य आयोजन पोलो ग्राउण्ड रतलाम में प्रातः 11.00 बजे से 16.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में आदिवासी संगठन एवं काफी संख्या में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ, बिलपांक क्षेत्र से ग्रामीण जन रैली के रुप में पोलो ग्राउण्ड रतलाम पहुचेंगे।

कार्यक्रम में काफी संख्या मे लोगो के आने की सम्भावना पर रतलाम शहर की आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:-

रूट डायवर्जन प्लान
1. कार्यक्रम के दौरान शहर मे समस्त प्रकार के हैवी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. रैली के दौरान रैली रुट पर दो पहिया, चार पहिया समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
3. सैलाना से बजंली होते हुए शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हैवी वाहन आउटर रिंग रोड का प्रयोग करेगें एंव कार्यक्रम के दौरान शहर के अन्दर इन्ट्री नही करेंगे ।
4. शिवगढ की तरफ से बाजना बस स्टेण्ड की और आने वाले सभी प्रकार के हैवी वाहन वरोठ माता मंदिर से आउटर रिंग रोड का प्रयोग करेंगे एंव कार्यक्रम के दौरान शहर के अन्दर इन्ट्री नही करेंगे ।
5. झाबुआ रोड तरफ से संत रविदास नाका की ओर आने वाले समस्त प्रकार के हैवी वाहन करमदी, सालाखेडी, बाईपास वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।
6. सालाखेडी फण्टा से फव्र्वारा चौक की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के हैवी वाहन प्रतापगढ पुलिया से डी-मार्ट होते हुए जाएंगे ।

पार्किंग व्यवस्था–
प्रस्तावित कार्यक्रम में आने वाली जनता के दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार है :-
1. उत्कृष्ट विद्यालय , वन विभाग तिराहा
2. मिशन कम्पाउण्ड , सैलाना बस स्टेण्ड
3. अमृत सागर पार्किंग , अमृत सागर तालाब
4. अम्बेडकर ग्राउण्ड पार्किंग , पोलो ग्राउण्ड के पास
5. चौपाटी एरिया महाराजा सज्जन सिंह चौराहा

नोटः- उक्त डायवर्जन प्लान व पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम प्रारम्भ होने से अग्रीम आदेश तक लागू रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *