Aaj Ka Rashifal: राहु चंद्र की युति से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें राशिफल और उपाय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal 19 September 2024: पंचांग के अनुसार हिन्दू कैलेंडर के 7वें महीने यानी अश्विन माह की शुरुआत हो चुकी है। 19 सितंबर को अश्विन मास की कृष्ण द्वितीया तिथि है और पितृ पक्ष की द्वितीया श्राद्ध है। दिन गुरुवार और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस तिथि पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में विराजमान हैं। राहु और चंद्र की युति से कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का आज का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं।

1. मेष राशि

राहु चंद्र की युति तनाव दे सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

2. वृषभ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

3. मिथुन राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। माता का साथ मिलेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

5. सिंह राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

6. कन्या राशि

नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

7. तुला राशि

महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को चार रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

बिना बजे का तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। परिवार में सुख शांति रहेगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

11. कुंभ राशि

लेनदेन में सावधानी बरते। संतान से तकलीफ मिल सकती है। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

12. मीन राशि

व्यावसायिक जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment