आज का इतिहास 8 सितंबर : आज पूरा विश्व मना रहा है ‘अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक सभ्य घर जैसा कोई विद्यालय नहीं है और एक भद्र अभिभावक जैसा कोई अध्यापक नहीं है – महात्मा गांधी के इन सुन्दर वचनों से शुरू करते हैं आज का इतिहास… आज विश्व भर में अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है. जहां तक इसके इतिहास की बात है तो साल 1965 में यूनेस्को ने इसे विश्वभर में मनाये जाने का प्रस्ताव दिया था. इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था. 8 सितंबर साल 1966 में पहली बार अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया.

आज का दिन अमेरिकी इतिहास में एक दिलचस्प किस्से के लिए याद की जाती है. आज यानी 8 सितंबर साल 1974 को तब के अमेरिकी राष्ट्रपति गेराल्ड आर फोर्ड ने प्रोक्लेमेशन 4331 जारी किया था. ये वही विवादित प्रोक्लेमेशन था जिसके तहत पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के बावजूद माफ़ी दी गई थी. निस्कन ने उसी साल अगस्त में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था. बता दें निक्सन इकलौते अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. निक्सन की ‘वाटरगेट स्कैंडल’ में भूमिका को देखते हुए इनपर महाभियोग चलाया गया था. इतिहास के कई जानकारों के मुताबिक ये माफ़ी भी विवादित थी. जिसकी कीमत 2 साल बाद फोर्ड को चुकानी पड़ी और वो आगामी चुनाव हार गए.

8 सितंबर 1960 ये वो दिन है जब फिरोज गांधी ने अस्पताल में आखिरी साँसे ली थी. 7 सितंबर 1960 को फिरोज गांधी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया. 8 तारीख की सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर फिरोज गांधी ने आखिरी सांस ली. उनके आखिरी समय में इंदिरा गांधी उनके साथ मौजूद थी. बीबीसी की एक रिपोर्ट में बर्टिल फाक की किताब फ़िरोज़- द फॉरगॉटेन गांधी के हवाले से कहा गया था, उनके शव को तीन मूर्ति भवन में रखा गया था. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय वहां सभी धर्मग्रंथों का पाठ किया जा रहा था. इसके बाद उनका हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया था. उस वक्त राजीव गांधी 16 साल के थे और उन्हें फिरोज़ गांधी के शव की चिता को मुखाग्नि दी गई थी. उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीतिरिवाजों से किया गया. ऐसा कहा जाता है कि उन्हें पारसी तरीके से अपना अंतिम संस्कार करवाना पसंद नहीं था.

देश-दुनिया में आज का इतिहास

1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म.
1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए.
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन.
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की.
1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की.
1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे.
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला.
2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की.
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन.
2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन.
2020: तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *